अमीरों को ट्रंप सरकार की आफर, 50 लाख डालर दो नागरिकता पाओ

2 Min Read
Trump government offer to the rich

वाशिंगटनः Trump government offer to the rich… अगर अमीर कारोबारियों ने वैध तरीके से अमेरिका की नागरिकता हासिल करनी है तो उसके लिए उन्हें 50 लाख डॉलर खर्च करने होंगे। ट्रंप सरकार गोल्ड कार्ड योजना ला रही है जिससे अमेरिका के 35 साल पुराने निवेशक वीजा की जगह लेंगे। इसका एलान करते हुए ओवल ऑफिस में ट्रंप ने कहा कि ‘इस तरह नागरिकता लेने वाले लोग अमीर और सफल होंगे। वे बहुत सारा पैसा खर्च करेंगे और यहां टैक्स का भुगतान करेंगे। साथ ही वे लोगों को रोजगार भी देंगे। हमें लगता है कि यह योजना बेहद सफल होने वाली है।’

Trump government offer to the rich… ओवल ऑफिस में वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक के साथ कार्यकारी आदेशों पर साइन करते हुए ट्रंप ने कहा, “हम एक गोल्ड कार्ड बेचने जा रहे हैं. आपके पास ग्रीन कार्ड है, यह गोल्ड कार्ड है। इसकी कीमत लगभग 5 मिलियन डॉलर होगी और इससे आपको ग्रीन कार्ड जैसे विशेष अधिकार मिलेंगे।” उन्होंने आगे कहा, “यह नागरिकता के लिए एक नया रास्ता खोलेगा। अमीर लोग इस कार्ड को खरीदकर अमेरिका में आएंगे यहां निवेश करेंगे और बहुत सारे रोजगार पैदा करेंगे।”

Trump government offer to the rich… ट्रंप ने कहा कि वे ईबी-5 आप्रवासी निवेशक वीजा कार्यक्रम को गोल्ड कार्ड के साथ बदल देंगे जो बड़ी रकम वाले विदेशी निवेशकों को अमेरिकी नौकरियों का सृजन या संरक्षण करने के लिए स्थायी निवासी बनने की अनुमति देता है। उन्होंने दावा किया कि इस पहल से राष्ट्रीय कर्ज का भुगतान जल्द हो सकता है।

Share This Article
Leave a comment