पूरे देश में जहां मर्जी जाएं एक समान टोल लगेगा, केंद्र सरकार कर रही नीति तैयार

2 Min Read
Toll Policy

नई दिल्लीः Toll Policy … पूरे देश में टोल टैक्स को लेकर सदैव विवाद रहता है। जनता महंगे टोल टैक्स से त्रस्त है और इस कारण वाहनचालकों को काफी परेशानी होती है। इस बारे में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन मंत्रालय राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों को राहत देने के लिए एक समान टोल नीति पर काम कर रहा है। आने वाले समय में पूरे देश में एक जैसा टोल लगेगा। इससे यात्रियों को होने वाली समस्याओं का समाधान होगा।

केंद्रीय मंत्री गडकरी अधिक टोल शुल्क और खराब सड़क की शिकायतों के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलने वालों के बीच बढ़ते असंतोष पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कुल टोल संग्रह 2023-24 में 64,809.86 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है।

वर्ष 2019-20 में यह आंकड़ा 27,503 करोड़ रुपये था। गडकरी ने भरोसा जताया कि सड़क परिवहन मंत्रालय चालू वित्त वर्ष में 2020-21 के 37 किलोमीटर प्रतिदिन के पिछले रिकॉर्ड को पार कर जाएगा। अब तक मंत्रालय ने 7,000 किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण कर लिया है।

Share This Article
Leave a comment