TNPL मेगा ऑक्शन 2025: विजय शंकर को चेपॉक सुपर गिल्लीज़ ने 18 लाख रुपये में खरीदा

1 Min Read
tnpl auction 2025

चेन्नई: तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2025 की मेगा नीलामी का आगाज हो चुका है। यह प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय फ्रेंचाइज़ी लीग अपने नौवें सीजन के लिए तैयार है, जिसमें राज्य के युवा और अनुभवी खिलाड़ी नीलामी के तहत बिक रहे हैं। इस साल के ऑक्शन में विजय शंकर और वॉशिंगटन सुंदर जैसे बड़े खिलाड़ियों पर टीमों की खास नजर है।

चेपॉक सुपर गिल्लीज़ ने विजय शंकर को 18 लाख में खरीदा

मार्की सूची में सबसे पहले विजय शंकर की बोली लगी और चार बार की चैंपियन चेपॉक सुपर गिल्लीज़ ने उन्हें 18 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। इसके अलावा, टीम ने स्वप्निल के सिंह को भी 10.80 लाख रुपये में खरीदा।

Share This Article
Leave a comment