अजय देवगन की साली ने लगाई संगम में डुबकी, तस्वीरें वायरल

1 Min Read
Tanisha Mukherjee took a dip in Sangam

प्रयागराजः Tanisha Mukherjee took a dip in Sangam… महाकुंभ में जमकर श्रद्धालुओं की भीड़ अभी उमड़ रही है। 144 साल बाद आए इस भव्य आयोजन में बॉलीवुड सितारे भी पहुंच रहे हैं। कई नामी सितारों ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई हैं। कई सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने कल्पवास भी किया है। अब हाल में ही अजय देवगन की साली और काजोल की बहन एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी भी प्रयागराज पहुंच गई हैं। एक्ट्रेस ने गंगा में डुबकी लगाई और पावन अनुभव को लोगों के साथ साझा किया है।

Tanisha Mukherjee took a dip in Sangam.. तनीषा मुखर्जी का संगम में डुबकी लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही हैं, इस वीडियो में तनीषा संगम में डुबकी लगाने के दौरान वीडियो और फोटो शूट कराती दिखाई दे रही हैं, और विभिन्न पोज देने के साथ डुबकी का रीटेक भी लिया जा रहा है।

Tanisha Mukherjee took a dip in Sangam.. इस दृश्य को देख कर कई आस्थावानों ने तनीषा को निशाने पर लिया है, क्योंकि यह महाकुंभ स्नान की धार्मिक महत्ता से कम फिल्मी शूटिंग जैसा लग रहा था।हालांकि, तनीषा के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी हैं।

Share This Article
Leave a comment