तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का ब्रेकअप, तस्वीरें भी डिलीट

1 Min Read
Tamannaah Bhatia and Vijay Verma break up

मुंबईः Tamannaah Bhatia and Vijay Verma break up… बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के ब्रेकअप की खबरें हैं। दो साल से ज्यादा समय तक डेटिंग करने के बाद इस कपल का ब्रेकअप हो चुका है। ब्रेकअप की अफवाहों के बीच, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों ने इंस्टाग्राम से अपनी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। हालांकि, इन अटकलों के विपरीत, उनकी तस्वीरें अभी भी उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिखाई दे रही हैं।

Tamannaah Bhatia and Vijay Verma break up… एक सूत्र ने बताया, ‘तमन्ना और विजय कुछ हफ्ते पहले अलग हो गए थे, लेकिन वे अच्छे दोस्त रहेंगे। दोनों अपने-अपने काम में बिजी हैं। इस बीच, तमन्ना का एक पुराना इंटरव्यू फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शादी को लेकर बात की थी। एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या वे विजय से शादी करेंगी? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘शादी भी हो सकती है, क्यों नहीं?’ उन्होंने ये भी बताया कि शादी उनके करियर पर कोई असर नहीं डालेगी। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए शादी और करियर अलग हैं। मैं एंबिशियस हूं और शादी के बाद भी काम करती रहूंगी’।

Share This Article
Leave a comment