नहीं रहे राम मंदिर के मुख्‍य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास

1 Min Read
Ram temple chief priest Acharya Satyendra Das is no more

अयोध्याः Ram temple chief priest Acharya Satyendra Das is no more… लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है। श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन हो गया है। लखनऊ के पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था. उन्‍हें ब्रेन हेमरेज हुआ था। पीजीआई से थोड़ी देर में अयोध्या के लिए उनका पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा।

Ram temple chief priest Acharya Satyendra Das is no more… सवेरे 8 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली, वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे. कुछ दिन पहले ही उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के SGPGI में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें स्ट्रोक का अटैक पड़ा था, जिसके बाद उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। 4 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एसजीपीजीआई पहुंचकर आचार्य सत्येंद्र दास का कुशलक्षेम जाना था।

Share This Article
Leave a comment