लंदन में खालिस्तानियों की निकली हेकड़ी, भारतीय समुदाय ने दिया करारा जवाब

1 Min Read
protest in london

लंदनः भारतीय गणतंत्र दिवस पर खालिस्तानियों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किया। इस दाैरान उनकी भारतीय समुदाय से तीखी बहस हुई और भारतीय समुदाय ने उनका करारा जवाब दिया।

कुछ भारतीयों ने मीडिया को बताया कि भारतीय प्रवासी गणतंत्र दिवस मनाने के लिए दूतावास परिसर के बाहर इकट्ठा हुए थे, तभी उन्होंने देखा कि कुछ खालिस्तान समर्थक सदस्य भारत और हमारी अखंडता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर पहले भी खालिस्तान समर्थकों ने अपना प्रदर्शन किया है और उससे काफी अशांति का माहौल बन गया था, मगर इस बार उनको काफी जोरदार जवाब का सामना करना पड़ा है। इस घटना की वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। स्थिति पर काबू पाने के लिए मौके पर पुलिस भी मौजूद है।

Share This Article
Leave a comment