आईओएस व एंड्रायड से बुकिंग पर अलग-अलग किराया वसूलने पर फंसे ओला और उबर

2 Min Read
Ola and Uber stuck for charging different fares for booking through iOS and Android

नई दिल्लीः कैब एग्रीगेटर्स ओला और उबर को अलग-अलग मूल्य निर्धारण को लेकर नोटिस जारी किया गया है। ये नोटिस अलग-अलग आईओएस व एंड्रायड यूजर्स को अलग-अलग किराया मामले में है। दरअसल यह एक ज्वलंत मुद्दा है, जिसे कई ग्राहकों ने इन कैब एग्रीगेटर्स के खिलाफ उठाया है। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) की ओर से यह कार्रवाई उन रिपोर्टों के बाद की गई है, जिनमें कहा गया था कि ओला और उबर एक ही जगह के लिए अलग-अलग किराया वसूलते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि यूजर आईफोन से बुक कर रहा है या एंड्रॉइड डिवाइस से बुकिंग कर रहा है। सीसीपीए ने दोनों कंपनियों से अपने मूल्य निर्धारण के तरीकों को स्पष्ट करने और संभावित भेदभाव की चिंताओं को दूर करने के लिए कहा है।

प्राधिकरण ने इस प्रैक्टिस को ‘स्पष्ट रूप से अलग-अलग मूल्य निर्धारण’ के रूप में वर्णित किया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने कैब सेवा प्रदाता ओला और उबर को यूजर्स के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड या आईओएस के आधार पर एक ही जगह की यात्रा के लिए कथित रूप से अलग-अलग मूल्य निर्धारण के लिए को नोटिस जारी किया है।

Share This Article
Leave a comment