माघी पूर्णिमा पर महाकुंभ में उमड़ा आस्था का सैलाब, घाटों पर लाखों श्रद्धालु कर रहे स्नान

1 Min Read
Mahakumbh on Maghi Purnima

प्रयागराजः Mahakumbh on Maghi Purnima… यहां चल रहे महाकुंभ 2025 के दौरान माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर संगम के जल में पवित्र डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं और तपस्वियों पर पुष्प वर्षा की जा रही है।प्रयागराज में माघी पूर्णिमा पर त्रिवेणी संगम पर महास्नान जारी है। संगम पर उमड़े श्रद्धालुओं पर ‘पुष्प वर्षा’ की गई। प्रयागराज में महाकुंभ के एक तीर्थयात्री ने कहा, “मैं आज माघ पूर्णिमा पर स्नान करने की योजना बनाकर दिल्ली से यहां आया हूं। यहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं।”

Mahakumbh on Maghi Purnima…महाकुंभ में माघ पूर्णिमा के अवसर पर भक्तों की भारी संख्या घाटों पर दिख रही है। लाखों की संख्या में भक्त अब तक डुबकी लगा चुके हैं। बुधवार तड़के ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान प्रशासन ने भी व्यापक इंतजाम किए हैं। खासतौर से श्रद्धलुओं को आने में कोई दिक्कत न हो और जाम न लगे, इसलिए मंगलवार से ही शहर और मेला क्षेत्र को नो वीइकल जोन घोषित कर दिया गया था।

Share This Article
Leave a comment