महाकुंभ हादसे के बाद एक्शन में योगी, अफसरों को दिए खास आदेश

2 Min Read
mahakumbh accident cm yogi meeting

लखनऊः mahakumbh accident cm yogi meeting प्रयागराज में महाकुंभ में मची भगदड़ में 30 लोगों की माैत हो गई और कई घायल हो गए। इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों के साथ हाईलेवल बैठक की। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश भी दिए हैं। हादसे पर डीआईजी कुंभ ने बताया, आज महाकुंभ प्रयागराज में भारी भीड़ का दबाव बना।

mahakumbh accident cm yogi meeting इस वजह से बैरिकेड्स टूट गए। इसके बाद भीड़ ने लोगों को कुचलना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री ने अयोध्या, वाराणसी, मीरजापुर और चित्रकूट के अधिकारियों से वहां विभिन्न क्षेत्रों से आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत किये गए प्रबंधों की जानकारी ली। इसी प्रकार, प्रयागराज से सीमा साझा करने वाले सभी जिलों के अधिकारियों लगातार प्रयागराज प्रशासन से संपर्क-समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा कि इस समय 12 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु प्रयागराज में हैं। इतनी बड़ी भीड़ को कंट्रोंल करना मुश्किल होता है. हमारे साथ संतों का हुजूम है।

Share This Article
Leave a comment