जानें काैन हैं रेखा गुप्ता, जिनके सहारे दिल्ली में भाजपा ने खोला मास्टरस्ट्रोक

2 Min Read
Know who is Rekha Gupta

नई दिल्लीः Know who is Rekha Gupta…भाजपा ने आखिरकार दिल्ली की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रेखा गुप्ता को बिठाकर मास्टरस्ट्रोक खेला है। आखिरी बार जब सन् 1998 में दिल्ली में बीजेपी की सरकार थी, तब भी यहां सुषमा स्वराज के तौर पर महिला मुख्यमंत्री थीं। अब पार्टी ने लंबे वनवास के बाद एक बार फिर से दिल्ली की कमान महिला को सौंपा है तो इसका संकेत साफ। अब 2025 में इतिहास एक बार फिर से खुद को दोहराता दिख रहा है।

Know who is Rekha Gupta…
सत्ता का हस्तांतरण आम आदमी पार्टी की पूर्व महिला सीएम आतिशी से बीजेपी की रेखा गुप्ता के पास हो रहा है। दिल्ली में एक महिला की सत्ता को दूसरी महिला के हाथों सौंपे जाने की ये कहानी वाकई संयोग से कम नहीं। रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले की जुलाना तहसील के नंदगढ़ गांव में हुआ था। 1976 में उनके पिता को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर की नौकरी मिलने के बाद पूरा परिवार दिल्ली आ गया।

अपनी पढ़ाई रेखा गुप्ता ने दिल्ली में ही पूरी की और छात्र राजनीति में कदम रखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गईं। एलएलबी में स्नातक के बाद कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में सक्रिय हो गई थी।

Share This Article
Leave a comment