भारतीय मूल के काश पटेल बने एफबीआई के निदेशक, राम मंदिर को लेकर कही थी यह बात

1 Min Read
Kash Patel becomes FBI director

वाशिंगटनः Kash Patel becomes FBI director…भारतीय मूल के आकाश पटेल संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के नए निदेशक बने हैं। कानून की पढ़ाई करने वाले काश पटेल को अपने गुजराती मूल पर गर्व है और वे कह भी चुके हैं कि वे गुजरात मूल से आते हैं। अयोध्या राम मंदिर के निर्माण पर काश पटेल की पोस्ट वायरल हुई थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि विदेशी मीडिया अयोध्या के 50 वर्षों की बात कर रही है लेकिन राम मंदिर के 500 साल से भी पुराने इतिहास को भुला दिया गया है।

Kash Patel becomes FBI director…काश ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का समर्थन किया था। नियुक्ति के बाद काश पटेल ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा एफबीआई में बड़े बदलाव की योजना की बात की है, जिसमें उन्होंने वाशिंगटन में मुख्यालय में पदों की संख्या कम करने और एजेंसी के पारंपरिक अपराध-निरोधक कार्यों पर जोर देने की बात की है। लेकिन उनके कुछ बयानों ने डेमोक्रेट्स के बीच चिंता पैदा की है। उन्होंने कहा था कि वह ट्रंप विरोधी “षड्यंत्रकारियों” के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

Share This Article
Leave a comment