आतंकियों की कमर तोड़ रही जम्मू-कश्मीर पुलिस, 25 ठिकानों पर रेड

1 Min Read
jammu kashmir police raid

जम्मूः jammu kashmir police raid जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नियंत्रण रेखा के पार सक्रिय आतंकवादियों के 25 ठिकानों पर छापे मारे हैं। ये कार्रवाई आतंकियों के नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के लिए हुई है। पुख्ता जानकारी के बाद की गई इस कार्रवाई से आतंकियों व उनके पनाहगाहों में हड़कंप मच गया।


कार्रवाई के विवरण के बारे में अधिकारियों ने बताया कि शहर के पास टुंडी तरार में इफ्तिखार हुसैन और उनके भाई मोहम्मद परवाज़ के घरों पर छापेमारी की गई। अधिकारियों ने कहा कि दोनों का एक और भाई, मोहम्मद असगर उर्फ ​​’बिल्ला’ उर्फ ​’काका’ एक आतंकवादी है जो एलओसी के पार से काम कर रहा है।


उन्होंने कहा कि तलाशी अभी भी जारी है और इससे जुड़ी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई एनआईए कोर्ट से मिले वारंट के आधार पर की गई है, जिसमें राजौरी, नौशेरा, थाना मंडी, धार हाल, कोटरंका, बुधल, मंजाकोट और छिंगस सहित विभिन्न इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. पुलिस के अनुसार, यह मामला एक सक्रिय आतंकी नेटवर्क से जुड़ा है।

Share This Article
Leave a comment