जालंधर में 26 जनवरी से ट्रैफिक नियम तोड़ने पर CCTV से चालान, जानें नया सिस्टम

2 Min Read
cctv challan jalandhar 1

जालंधर: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। 26 जनवरी 2025 से जालंधर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती शुरू होगी। ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम ने मिलकर शहर में ई-चालान सिस्टम लागू किया है, जिसमें आधुनिक CCTV कैमरों के जरिए नियम तोड़ने वालों को पकड़ा जाएगा।

शहर के व्यस्त बाजारों, प्रमुख चौराहों और हाईवे पर लगाए गए कैमरे वाहन चालकों की हर हरकत पर नजर रखेंगे। नियम तोड़ने पर वाहन की नंबर प्लेट को रिकॉर्ड कर ई-चालान सीधे वाहन मालिक के पते पर भेजा जाएगा। यह कदम शहर में ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है।

इन नियमों का पालन न किया तो लगेगा जुर्माना:

  • बिना हेलमेट: ₹1000
  • सिग्नल तोड़ना: ₹1000
  • ग़लत पार्किंग: ₹500
  • ओवर स्पीड: ₹1000
  • बिना लाइसेंस: ₹5000
  • मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाना: ₹5000
  • बिना इंश्योरेंस: ₹2000
  • प्रेशर हार्न: ₹5000

शहर भर में लगे स्मार्ट CCTV कैमरे हर वाहन की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। यदि कोई ट्रैफिक नियम तोड़ता है, तो कैमरे उसकी नंबर प्लेट को स्कैन कर जानकारी सिस्टम में फीड करेंगे। इसके बाद ई-चालान वाहन मालिक के मोबाइल नंबर या पते पर भेजा जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से जालंधर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी होगी और लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित होंगे।

Share This Article
Leave a comment