काम पर लाैटो वरना छुट्टी कर दूंगा, एलन मस्क की संघीय कर्मचारियों को धमकी

1 Min Read
Elon Musks threat to federal employees

वाशिंगटनः Elon Musk’s threat to federal employees… सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख और राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी दिग्गज अरबपति एलन मस्क ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि जो कर्मचारी इस सप्ताह अपने-अपने कार्यालय नहीं लौट पाते हैं तो उन्हें प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया जाएगा। इससे पहले हाल ही में मस्क ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देशों के अनुसार सभी संघीय कर्मचारियों को जल्द ही एक ईमेल मिलेगा। इसमें उनसे पूछा जाएगा कि उन्होंने पिछले हफ्ते क्या काम किया।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘जवाब ना देने को इस्तीफा माना जाएगा।’

ट्रंप प्रशासन के पहले महीने में ही हजारों सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। कुछ को बर्खास्त कर दिया गया है तो कुछ को रिटायरमेंट का प्रस्ताव दिया गया।

व्हाइट हाउस और मस्क का डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) नए और पुराने, दोनों तरह के कर्मचारियों को निकाल रहा है। एजेंसी के प्रमुखों को बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की योजना बनाने और अरबों डॉलर के संघीय अनुदान को रोकने के लिए कहा गया है।

Share This Article
Leave a comment