दिल्ली में विभागों का बंटवारा, जानें किस मंत्री को काैन-सी जिम्मेवारी मिली

1 Min Read
Division of departments in Delhi

नई दिल्लीः Division of departments in Delhi … रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गई हैं। उनके साथ कुछ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसी बीच मंत्रियों के बीच में विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पास वित्त, राजस्व और विजिलेंस समेत कई प्रमुख विभाग रखे हैं। साथ ही, वह उन विभागों की भी जिम्मेदारी संभालेंगी, जिन्हें किसी को आवंटित नहीं किया गया है।

इसके अलावा, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को पीडब्ल्यूडी, विधायी मामले, सूचना एवं वित्त आयोग, जल और गुरुद्वारा चुनाव विभाग मिले हैं। आशीष सूद को गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा विभागों की जिम्मेदारी मिली है। रोहिणी से चौथी बार जीते वरिष्ठ भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा का स्पीकर और मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाया जाएगा।

कपिल मिश्रा को कानून एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, डेवलपमेंट, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी मिली। डॉ. पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी मिली है। पंकज सिंह खुद पेशे से डॉक्टर हैं।

Share This Article
Leave a comment