EXIT POLL में भाजपा की बल्ले-बल्ले, झाड़ू की हालत पतली

2 Min Read
DELHI EXIT POLL

नई दिल्लीः बेशक 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं लेकिन कल वोटिंग के बाद जो अधिकतर EXIT POLL सामने आए उनमें दावा किया गया है कि भाजपा का 2 दशक का वनवास खत्म हो जाएगा और दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी। एग्जिट पोल की मानें तो मिडिल क्लास को खुश करने का फॉर्म्युला चल गया है। युवा बीजेपी के साथ है।

चाणक्या स्ट्रेटजिस के एग्जिट पोल पर गौर करें तो आम आदमी पार्टी को इस बार 25 से 28 सीटें आने का अनुमान जताया गया है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी इस बार दिल्ली में सरकार बना सकती है। उसे 39 से 44 सीटें आने का जिक्र है। कांग्रेस को 2 से 3 सीटें आने की बात कही गई है। हालांकि, ये एग्जिट पोल है, दिल्ली चुनाव के फाइनल नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। अलग-अलग चैनल और वेबसाइट्स भी एग्जिट पोल जारी किए हैं।

इन एग्जिट पोल में ज्यादातर ने इस बार दिल्ली में बीजेपी की सरकार का अनुमान जताया है। वहीं कुछ एग्जिट पोल में बीजेपी और आम आदमी पार्टी में कांटे की टक्कर भी नजर आ रहा। पीपल इनसाइट (People’s Insight) के एग्जिट पोल के आंकड़ों को देखें तो आम आदमी पार्टी के खाते में 25 से 29 सीटें जाती दिख रही हैं। जबकि बीजेपी को 40 से 44 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस का भी खाता खुलता दिख रहा है। कांग्रेस 0 से 2 सीटें मिल सकती है। दिल्ली में सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत होती है।

Share This Article
Leave a comment