दिल्ली चुनाव के परिणामों का पूरे देश पर पड़ेगा असर, इंडिया गठबंधन की दशा और दिशा होगी तय

2 Min Read
Delhi Election 1 1

नई दिल्लीः Delhi Election … विधानसभा चुनाव केवल राजधानी की सियासत का फैसला नहीं करेगा, बल्कि इसका असर देश के विपक्षी गठबंधन, इंडिया, की राजनीति पर भी पड़ेगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने इंडिया गठबंधन के तहत बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी, और यह संकेत दिया था कि विपक्षी दलों की एकजुटता आगामी चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। लेकिन अब दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष के भीतर घमासान बढ़ता जा रहा है, और इस चुनाव के परिणाम केवल दिल्ली की सत्ता के लिए नहीं, बल्कि विपक्षी गठबंधन के भविष्य और नेतृत्व के लिए भी अहम हो सकते हैं।

 

दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का एक-दूसरे के खिलाफ पूरे दमखम के साथ ताल ठोकने के बाद विपक्ष इंडिया गठबंधन के तमाम सहयोगी दलों ने खुलकर अरविंद केजरीवाल के समर्थन में उतर गए हैं। सपा से लेकर आरजेडी, टीएमसी और शरद पवार की एनसीपी तक ने आम आदमी पार्टी को समर्थन कर दिया है। इस तरह से कांग्रेस क्षेत्रीय दलों के सियासी चक्रव्यूह में फंसी हुई नजर आ रही है। ऐसे में साफ है कि दिल्ली के नतीजे सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि विपक्षी इंडिया गठबंधन के दशा और दिशा भी तय करेगा।

Share This Article
Leave a comment