गंगा मइया की कृपा से न थकान है ना ही कष्ट, महाकुंभ में उमडा़ श्रद्धालुओं का जनसैलाब

1 Min Read
Crowd of devotees in Mahakumbh

प्रयागराजः Crowd of devotees in Mahakumbh… महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ का सैलाब उमड़ा हुआ है। संगम पर बेतहाशा भीड़ उमड़ने से एक बार फिर मेला प्रशासन को अतिरिक्त सजगता बरतनी पड़ रही है। श्रद्धालुओं को स्नान घाटों से सुरिक्षत बाहर निकलने की अपील की जा रही है। स्नान करने के बाद किसी को भी दीप जलाने या अनुष्ठान करने के लिए वहां रुकने नहीं दिया जा रहा है। हर हर महादेव, गंगा मइया की जय… के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं का जोश बढ़ता रहा था। रास्ते भर भजनानंदियों की टोलियां कीर्तन गान करती नजर आ रही थीं।

नागपुर से विनोद महेस्कर और रामचंद्र कालेकर अपने परिवारीजनों के साथ गमछे और साड़ी के सहारे खिसकते बढ़ते रहे। विनोद सूबेदारगंज से पैदल ही संगम पहुंचे। उनका कहना था कि गंगा मइया की कृपा से न कोई थकान है ना ही किसी तरह का कष्ट। सारे कष्ट मां गंगा की गोद में मिटाने के लिए आया हूं। इसी तरह लोग रुकते, सुस्ताते संगम में डुबकी लगाने के लिए देर रात तक बढ़ते जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment