जानें सीएम रेखा गुप्ता के साथ काैन लेगा शपथ, पढ़ें पूरी लिस्ट

2 Min Read
cm rekha gupta

नई दिल्लीः cm rekha gupta… आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शपथ लेंगे। उनके साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्रराज और पंकज सिंह भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। रेखा गुप्ता के साथ कुल छह मंत्री गुरुवार को रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। भाजपा विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात करके दिल्ली में सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया। उपराज्यपाल को उन विधायकों की सूची भी सौंपी जिन्हें, पहले शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई जाएगी।

cm rekha gupta… उपराज्यपाल 20 फरवरी को शपथ ग्रहण के लिए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को निमंत्रण देंगे। दिल्ली के सीएम की दौड़ में प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, शिखा राय समेत कई चेहरों का नाम लिया जा रहा था। आखिरकार बाजी रेखा गुप्ता ने मारी है। शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारी की गई है। इसमें पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बीजेपी के सहयोगी दल और विशेष अतिथि भी मौजूद रहेंगे। इनमें झुग्गी प्रधान, ऑटोरिक्शा और कैब चालक और गिग वर्कर शामिल हैं।

Share This Article
Leave a comment