बालीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल घायल, फैंस उदास

1 Min Read
Bollywood actor Arjun Rampal injured

मुंबई – Bollywood actor Arjun Rampal injured … एक फिल्म की प्रमोशन के दाैरान बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल चोटिल हो गए हैं। उनके हाथ में कट लग गया और कांच लगने से खून बहने लगा। इंस्टाग्राम यूजर सिन-ए-मेट्स की शेयर की गई एक क्लिप में अर्जुन अपने आने शो राणा नायडू के दूसरे सीजन के प्रमोशन से पहले एक कांच की दीवार के पीछे खड़े दिखाई दे रहे थे। मंच पर आते ही उन्होंने कांच पर लात और मुक्का मारा, जैसे ही वह अंदर गए कांच टूटकर उनके ऊपर गिर गया, बाद में अर्जुन की उंगलियों से खून बहता हुआ देखा गया। एंट्री के वक्त अभिनेता के सिर पर कांच गिर गया था जिसके बाद उनके सिर पर मामूली चोट आई है।

Bollywood actor Arjun Rampal injured … वहीं एक कांच उनके हाथ में भी चुभ गया जिसके बाद उनकी उंगली से खून आने लगा। अर्जुन के हाथ पर लगा कट वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है। उन्होंने इवेंट के दौरान इस चोट पर खास रिएक्शन नहीं दिया लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस उनके लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं। फिलहाल एक्टर की तरफ से भी इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

Share This Article
Leave a comment