देशभर में लगे नॉनवेज पर बैन, इस सांसद ने उठाया मुद्दा

1 Min Read
Ban on non veg across the country

नई दिल्लीः TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने देशभर में नॉनवेज भोजन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देशभर में नॉनवेज भोजन पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि केवल गोमांस ही नहीं, बल्कि सामान्य रूप से सभी प्रकार के नॉनवेज भोजन पर देशभर में प्रतिबंध लगाना चाहिए। शत्रुघ्न सिन्हा का ये बयान तब आया है जब गुजरात में भी समान नागरिक संहिता लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।


गुजरात में यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए एक कमेटी बनाई गई हैं। इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत जज रंजना देसाई करेंगीं। टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करना प्रथम दृष्टया में सराहनीय है। देश में समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए और मुझे यकीन है कि हर कोई मेरी बात से सहमत होगा। लेकिन इसमें कई बारीकियां और खामियां हैं।


न केवल गोमांस, बल्कि सामान्य रूप से मांसाहारी भोजन पर भी देश में प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। लेकिन जो नियम उत्तर भारत में लागू किए जा सकते हैं, उन्हें पूर्वोत्तर राज्यों में लागू नहीं किया जा सकता।

Share This Article
Leave a comment