अमेरिका ने अवैध अप्रवासी भारतीयों को डिपोर्ट करना शुरू किया, आज भारत पहुंचेगा एयरक्राफ्ट

2 Min Read
America starts deporting illegal immigrants Indians

वाशिंगटनः America starts deporting illegal immigrants Indians… अमेरिका से अवैध अप्रवासियों को लेकर सैन्य विमान भारत के लिए रवाना हुआ जोकि रवाना होने के 24 घंटों के अंदर भारत पहुंचेगा। US एयरफोर्स का C-17 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट अवैध अप्रवासियों को लेकर भारत के लिए उड़ान भर चुका है। हालांकि, इस उड़ान में कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी। साथ ही रॉयटर्स ने विमान के उड़ान भरने का समय भी नहीं बताया।


America starts deporting illegal immigrants Indians… खबर है कि ट्रंप प्रशासन अपने इमीग्रेशन एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए सेना की मदद ले रहा है। इनमें मैक्सिको सीमा पर बलों को भेजना, अवैध प्रवासियों को भेजने के लिए विमान का इस्तेमाल और उन्हें रखने के लिए सैन्य बेस बनाना शामिल है। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया है कि अमेरिकी सेना का सी-17 विमान प्रवासियों को लेकर भारत रवाना हुआ है। दरअसल डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन करने का वादा किया था, जिसके बाद इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इन्फोर्समेंट (ICE) ने 15 लाख अवैध प्रवासियों की लिस्ट तैयार की, जिसमें 18 हजार भारतीय भी हैं।

पेंटागन (यूएस डिफेंस हेडक्वार्टर) ने एल पासो, टेक्सास, सैन डिएगो और कैलिफोर्निया में अमेरिकी अधिकारियों द्वारा पकड़े गए 5 हजार से ज्यादा अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के लिए फ्लाइट्स उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। अब तक मिलिट्री एयरक्राफ्ट्स ने प्रवासियों को ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास तक पहुंचाया है।

Share This Article
Leave a comment