अमेरिका से 119 भारतीय और होंगे डिपोर्ट, 67 पंजाबी शामिल

2 Min Read
119 more Indians to be deported from America

नई दिल्ली: 119 more Indians to be deported from America… जब से ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं तभी से वे अवैध अप्रवासियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहे हैं। अब दूसरा विमान भारत आने वाला है। संभवतः शनिवार को यह सैन्य विमान अमृतसर उतरेगा। इस विमान में 119 भारतीय हैं। इनमें से ज्यादातर 67 लोग पंजाब से हैं। एक और विमान 16 फरवरी को आने की उम्मीद है। अभी यह साफ नहीं है कि अमेरिकी विमान इन्हें लाएगा या भारत सरकार ने इनके लिए कोई विमान भेजा है।

119 more Indians to be deported from America… 5 फरवरी को एक C-17 विमान 104 भारतीयों को लेकर अमृतसर पहुंचा था। इनमें ज्यादातर लोग हरियाणा, गुजरात और पंजाब से थे। दूसरे जत्थे के लोगों को हथकड़ियों में नहीं लाया जाएगा। पहले विमान में लोगों को हथकड़ियों में लाया गया था, जिसकी वजह से सरकार की काफी आलोचना हुई थी। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, 15 और 16 फरवरी को अमृतसर के एयरपोर्ट पर दो जहाज लैंड होंगे। 15 जनवरी की रात को 10 बजे जो फ्लाइट अमेरिका से आएगी, उसमें 119 भारतीय सवार होंगे, इस फ्लाइट में सबसे ज्यादा 67 लोग पंजाब से रहें।

119 more Indians to be deported from America… उधर, दूसरी फ्लाइट में 33 लोग हरियाणा, 8 गुजरात, 3 उत्तर प्रदेश, 2 गोवा, 2 -2 महाराष्ट्र और राजस्थान और इसके अलावा, एक शख्स हिमाचल और एक ही व्यक्ति जम्मू और कश्मीर से होगा।

Share This Article
Leave a comment