स्कूल में टीचर और प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत, सीसीटीवी से हुआ खुलासा

1 Min Read
teacher and principle

जयपुरः शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में जब शिक्षक और प्रिंसिपल ही शर्मनाक हरकतें करने लगें तो इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। जैसे कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के एक सरकारी स्कूल से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। बता दें कि सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और महिला शिक्षक के कुछ अश्लील हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


स्कूल के दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे के कई वीडियो वायरल हुए हैं। इन वीडियो में दोनों आरोपी शिक्षक और शिक्षिका अलग-अलग कपड़ों में नजर आए लेकिन हरकतें वही नजर आईं। कभी किस कोने में कभी किस कोने में करतूत करते दिखे। कई बार अन्य महिला शिक्षक के आने से दोनों रुकते, झीझीकते भी नजर आए लेकिन अन्य शिक्षिका के जाने के बाद फिर से उन्हीं करतूतों में लिप्त दिखे। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया।

Share This Article
Leave a comment