जम्मू के पास फैली रहस्यमयी बीमारी, 16 लोगों की मौत से मचा हडक़ंप

2 Min Read
jammu disease

जम्मू : राजौरी संभाग के बधाला गांव में रहस्यमयी बीमारी से अलग-अलग परिवारों के 16 लोगों की मौत हो गई है। रहस्यमयी बीमारी से मौतों की चल रही जांच के बीच अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र में एक झरने को सील कर दिया। फिलहाल, झरने (बावली) से लिए गए पानी में कुछ कीटनाशकों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। इस वजह से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। केंद्रीय टीम रहस्यमयी बीमारी से मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

इस अंतर-मंत्रालयी टीम की जम्मू-कश्मीर के फोरेंसिक साइंस, पशुपालन और खाद्य सुरक्षा विभाग भी मदद कर रहे हैं। गांव में हो रही मौतों को लेकर कुछ हेल्थ एक्सपट्र्स ने मृतकों के नमूनों में ‘न्यूरोटॉक्सिन’ पाए जाने की बात कही है। पूरे मामले को लेकर गृह मंत्रालय ने जांच के लिए इंटर मिनिस्ट्रियल टीम बनाई है, इसके साथ ही टीम को गृह मंत्रालय ही लीड कर रहा है। टीम में स्वास्थ्य, कृषि, रसायन और जल संसाधन मंत्रालय के एक्सपट्र्स शामिल हैं।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को इस संबंध में एक बैठक बुलाई और स्वास्थ्य और पुलिस अधिकारियों को जांच में तेजी लाने और मौतों के कारणों की पहचान करने का निर्देश दिया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री साकीना इत्तू और मुख्य सचिव अतुल डुल्लू भी बैठक में शामिल हुए।

Share This Article
Leave a comment