स्टूडेंटस ध्यान दें…अब 2 बार होगी सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा

1 Min Read
CBSE 10th board exam will be held twice

नई दिल्लीः CBSE 10th board exam will be held twice… अगर आपका बच्चा सीबीएसई से 10वीं कर रहा है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। दरअसल सीबीएसई बोर्ड में अब 10वीं की परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगीं। यह नियम 2026 से लागू होगा। बोर्ड ने मंगलवार को इसके मसौदे को मंजूरी दे दी है। बोर्ड के मुताबिक पहले चरण में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी मार्च में और दूसरे चरण की परीक्षाएं मई में कराई जाएंगी। पहली परीक्षा 17 फरवरी से 6 मार्च तक, दूसरी 5 से 20 मई तक होगी।

CBSE 10th board exam will be held twice… इस फैसले का फायदा 26 लाख से ज्यादा बच्चों को मिलेगा। 2025 के एग्जाम में 24 लाख से ज्यादा बच्चे बैठ रहे हैं। इस पैटर्न पर सेशन 2021-22 में एग्जाम ली जा चुकी है। इसके बाद फैसला वापस ले लिया गया था।

बोर्ड ने यह फैसला बच्चों के एग्जाम स्ट्रेस को देखते लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि JEE की तरह 2 बार परीक्षा से बच्चों को मानसिक तौर पर फायदा होगा। एक बार स्कोर कम होने पर वह दूसरी बार उसे बेहतर कर सकेंगे।

Share This Article
Leave a comment