काैन बनेगा दिल्ली का सीएम, कई नामों पर मंथन

1 Min Read
Who will become CM of Delhi

नई दिल्लीः Who will become CM of Delhi… दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा में अब मुख्यमंत्री को लेकर विचार विमर्श चल रहा है। एक तरफ कुछ नामों पर मंथन चल रहा है वहीं सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी किसी महिला विधायक को भी राष्ट्रीय राजधानी का अगला सीएम बना सकती है। इनमें रेखा गुप्ता, शिखा रॉय, पूनम शर्मा और नीलम पहलवान के नाम शामिल हैं। हालांकि कुछ फाइनल नहीं हुआ लेकिन कयासाें का दाैर शुरू है। पीएम मोदी के फ्रांस दाैरे से लाैटने पर ही नाम का ऐलान होगा।


पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नड्डा और शाह की करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में सीएम पद के लिए चेहरा तय करने और सरकार के गठन पर बातचीत हुई। वैसे पार्टी कोई चौंकाने वाला फैसला भी ले सकती है और किसी लो प्रोफाइल वाले नेता को भी सीएम बना सकती है, जैसा कि अन्य राज्यों में किया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री पर निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

Share This Article
Leave a comment