देश के ये राज्य घने कोहरे की चपेट में आएंगे, अलर्ट जारी

1 Min Read
Weather Alert 2

नई दिल्लीः Weather Alert …. उत्तर भारत के कई राज्यों में माैसम एक बार फिर करवट लेने लगा है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है, जिससे एक सर्दी बढ़ सकती है. आज और कल पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में भी बारिश हो सकती है। मंगलवार को 13 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी है।


Weather Alert …. वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और केरल में बारिश की संभावना है। इन राज्यों में अगले 2 दिन तक न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके बाद अगले 3 दिनों तक तापमान में गिरावट होगी। बीते दिन राजस्थान के गंगानगर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 4 डिग्री रहा। जबकि तेलंगाना के आदिलाबाद का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 37.3 डिग्री रहा।

Share This Article
Leave a comment