जनवरी में दिल्ली का तापमान तोड़ रहा रिकार्ड, गर्मी के तेवर सबको कर रहे हैरान

1 Min Read
Weather alert

नई दिल्लीः Weather alert… देश की राजधानी दिल्ली में जनवरी का महीना सबसे ठंडा रहता है, लेकिन इस बाद दिल्ली में जनवरी महीने में लोगों को ठंड से कंपकपी नहीं हो रही, बल्कि गर्मी का अहसास हो रहा है। रविवार को दिल्ली का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। दिल्ली वालों के लिए सबसे ज्यादा ठंडे रहने वाले महीने जनवरी में गर्मी का अहसास हुआ। पिछले 6 सालों में जनवरी महीने में रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Weather alert… दोपहर के समय निकली धूप ने लोगों को अपने स्वेटर निकालने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को भी धूप इसी तरह काफी तेज रहेगी। अधिकांश जगहों पर मध्यम कोहरा रहेगा, इसी के साथ आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 21 जनवरी को भी दिन में गर्मी का अहसास होगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है।

 

Share This Article
Leave a comment