फिर बहा हमारे जवानों का खून, अखनूर में दो जवान शहीद

1 Min Read
two soldiers martyred

अखऩूरः two soldiers martyred…जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि अखनूर सेक्टर में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए हैं। ये ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब लालेली में बाड़ के पास सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। व्हाइट नाइट कोर ने कहा, इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

फौजी गश्त कर रहे थे, तभी ब्लास्ट हुआ। इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। व्हाइट नाइट कोर ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है। सेना से जुड़े सूत्रों ने दावा किया कि शहीद हुए फौजियों के नाम कैप्टन केएस बख्शी और मुकेश हैं। देरशाम तक पुष्टि नहीं हुई। इससे पहले 14 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में LoC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट में गोरखा राइफल्स के 6 जवान घायल हो गए। ब्लास्ट भवानी सेक्टर के मकरी इलाके में हुआ था।

Share This Article
Leave a comment