ये कोहली है कि रुकता ही नहीं, कई रिकार्ड किए अपने नाम

1 Min Read
This is Kohli who never stops he has made many records in his name

दुबईः This is Kohli who never stops, he has made many records in his name… टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्राफी पाकिस्तान को मात दे दी है। इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली जिन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली। कोहली को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले 14000 वनडे रन पूरे करने के लिए 15 रन की जरूरत थी। कोहली ने 13वें ओवर में हारिस रऊफ की गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि पूरी कर ली। कोहली के पास बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भी ऐसा करने का मौका था, लेकिन वह 22 रन बनाकर आउट हो गए थे।


This is Kohli who never stops, he has made many records in his name… पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी के साथ विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। उनमें से एक रिकॉर्ड ये भी है कि वो अब पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। विराट कोहली पहले से ही पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट (चैंपियंस ट्रॉफी, वनडे वर्ल्ड कप और टी-20 वर्ल्ड कप) में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज थे। अब उन्होंने इस स्थिति को और मजबूत कर लिया है।

Share This Article
Leave a comment