महाकुंभ में मची भगदड़, 15 से अधिक हताहत होने की आशंका

1 Min Read
Stampede breaks out in Mahakumbh

प्रयागराजः माैनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान करने करोड़ों श्रद्धालु उमड़े और इस दाैरान भगदड़ मचने की खबर है। मेला प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच चुका है। सभी सरकारी अमला ऐक्शन में है।

अखाड़ों का अमृत स्नान रोक दिया गया है। मेला प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही लोगों से संयम रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील कर रहा है। सभी अखाड़ों ने मौनी अमावस्या पर होने वाला अमृत स्नान को रद्द कर दिया है। महाकुंभ में हुई भगदड़ पर सीएम योगी और पीएम मोदी की सुबह से तीसरी बार बात हो चुकी है। सीएम योगी इस मामले में एडीजी अमिताभ यश और डीजीपी प्रशांत कुमार से मीटिंग कर चुके हैं।


15 लोग हताहत हुए हैंऔर कुछ को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा है। मौके पर मुस्तैद प्रशासन ने तत्काल राहत-बचाव का काम शुरू किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मेले में मची भगदड़ के बाद निरंजनी अखाड़े ने स्नान जुलूस रोक दिया है।

Share This Article
Leave a comment