सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में करवाई गईं भर्ती

1 Min Read
Sonia Gandhi health deteriorated admitted to hospital

नई दिल्लीः Sonia Gandhi health deteriorated, admitted to hospital…दिल्ली से बड़ी खबर सामने रही है। खबर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से जुड़ी है। उन्हें गुरुवार सुबह तबीयत खराब होने पर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनके पेट में हल्का संक्रमण है। इसके अलावा उन्हें रूटीन चेकअप भी करवाना था।

Sonia Gandhi health deteriorated, admitted to hospital…इसके चलते उन्हें सुबह आठ बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया और रूटीन चेकअप कराया गया। उन्हें आज छुट्टी मिलने की संभावना है. बताते चले कि इससे पहले सितंबर, 2023 में हल्के बुखार के बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था। दिसंबर, 2024 में उन्होंने अपना 78वां जन्मदिन मनाया है।

Sonia Gandhi health deteriorated, admitted to hospital…सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने कहा, “उन्हें पेट से संबंधित किसी समस्या के कारण भर्ती कराया गया था। हालांकि, कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है और पूरी संभावना है कि उन्हें शुक्रवार को सुबह तक अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वह डॉ. समीरन नंदी की देखरेख में हैं।

Share This Article
Leave a comment