बाल-बाल बचे साैरव गांगुली, दुर्गापुर एक्सप्रेस-वे पर कार हुई हादसे का शिकार

1 Min Read
Saurav ​​Ganguly narrowly escapes car accident on Durgapur

कोलकाताः Saurav ​​Ganguly narrowly escapes car accident on Durgapur Expressway… भारत के दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली हादसे का शिकार हो गए हैं। वह बर्धमान में आयोजित समारोह में भाग लेने जा रहे थे। इसी दौरान दुर्गापुर एक्सप्रेस-वे से गुजरते वक्त सिंगूर के पास तेज रफ्तार लॉरी ने सौरव की कार को टक्कर मार दी। सौरव गांगुली की कार के ड्राइवर ने गाड़ी पर नियंत्रण पाने के लिए ब्रेक लगाया, तो अचानक काफिले की सभी गाड़ियां एक के बाद एक सौरव गांगुली की कार से टकरा गईं। हालांकि सौरव इस भयानक हादसे में बाल-बाल बच गए।


Saurav ​​Ganguly narrowly escapes car accident on Durgapur Expressway… काफिले की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि गांगुली को इस एक्सीडेंट में कुछ नहीं हुआ है और वो ठीक हैं। सौरव गांगुली की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ जिसमें उनके काफिले की गाड़ियां डैमेज हो गईं। इस हादसे के बाद करीब 10 मिनट के लिए काफिला वहां रुका और फिर सौरव गांगुली अपने इवेंट के लिए रवाना हो गए और अपनी मौजूदगी दर्ज की। गनीमत ये रही है कि इसमें किसी को कोई चोट नहीं आई लेकिन गाड़ियां डैमेज हो गईं।

Share This Article
Leave a comment