फरीदकोटः relief to lawrence bishnoi बालीवुड अभिनेता सलमान खान की नाक में दम करने वाले और गायक सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड मामले के आरोपों से जुड़े गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि फरीदकोट अदालत ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को 50 लाख रुपए रंगदारी मांगने के मामले में बरी कर दिया।
कोटकपूरा में व्यापारी को फिराैती के लिए धमकियां दी गई थीं। बताया जाता है कि व्यापारी को फोन करके खुद को गोल्डी बराड़ बताते हुए 50 लाख रुपए की रंगदारी मंगाी गई थी और पैसे न मिलने की सूरत में व्यापारी व परिवार को जान से मारने की धमकियां दी गई थीं। इस मामले में अगस्त 2018 को कोटकपूरा शहर में लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
दूसरी तरफ, बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई की विशेष अदालत ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में हाल ही में मुंबई पुलिस की टीम ने लगभग 4000 से अधिक पेज की चार्जशीट दायर की थी। कोर्ट ने इस बात को माना की इस हत्याकांड में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ सभी सबूत मौजूद हैं।
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को राहत, पर भाई अनमोल बिश्नोई पर आफत
Leave a comment
Leave a comment

