ड्राइवर ने पार की दरिंदगी की हदें, बच्चों के सामने महिला से रेप, फिर किया ये जघन्य काम

1 Min Read
rape with lady in assam

सिलचरः कुछ वारदातें मन को झकझोर कर रख देती हैं और दरिंदगी की हदें पार होती देख इंसान भी व्याकुल हो उठता है। जैसे कि असम के कछार जिलें में सनसनीखेज वारदात हुई जिसमें एक ड्राइवर ने महिला के साथ बर्बरता की हदें पार कर दी। ड्राइवर ने अपने पड़ोसी के घर में घुसकर 30 वर्षीय महिला के साथ उसके दो बच्चों के सामने पहले दुष्कर्म किया और भागने से पहले उसके शरीर पर एसिड जैसा रासायनिक पदार्थ डाल दिया, जिससे महिला झुलस गई।


महिला के पति के अनुसार आरोपी उसके घर में घुसा और 2 बच्चों के सामने रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने तेजाब डालकर पत्नी को जला दिया। बच्चे अभी तक सहमे हुए हैं। अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पीड़िता के पति के अनुसार पहले भी आरोपी कई महिलाओं से छेड़छाड़ कर चुका है। वह शादीशुदा महिलाओं को निशाना बनाता है, उनसे मोबाइल नंबर मांगता है।

Share This Article
Leave a comment