इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस संग सलमान खान की शादी को तैयार राखी सावंत, कह दी ये बात

1 Min Read
Rakhi Sawant is ready for Salman Khan marriage with this Pakistani actress

मुंबईः Rakhi Sawant is ready for Salman Khan marriage with this Pakistani actress… फैंस को सलमान खान की शादी का इंतजार है लेकिन फैंस का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। वहीं बालीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने नया शिगूफा छोड़ा है। सावंत ने कहा कि उन्होंने भाभी ढूंढ ली है। उन्होंने सलमान खान को पाकिस्तानी अदाकारा हानिया आमिर से शादी करने का सुझाव दिया है।

Rakhi Sawant is ready for Salman Khan marriage with this Pakistani actress… मुर्टाजा अली शाह के इंस्टाग्राम अकाउंट (@murtazaviews) से एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें राखी कह रही हैं, ‘सलमान भाई, मैंने तो भाभी चुन ली है। सलमान मेरे भाई। और मेरी भाभी पाकिस्तान से’। आगे कह रही हैं, ‘मैं चाहती हूं कि हानिया आएं और बॉलीवुड में सलमान खान के साथ काम करें’। इसके बाद राखी ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस को खास मैसेज देते हुए कहा, ‘अब वो दिन दूर नहीं हानिया, जब तुम सलमान खान के साथ हीरोइन बनकर आओगी और मैं सलमान खान से बात कर रही हूं। वो दुबई आ चुके हैं और मैं उनसे मिलने वाली हूं, तुम्हारे बारे में बात करूंगी मैं उनसे।’

Share This Article
Leave a comment