राहुल गांधी पर 200 रुपए का जुर्माना, जानिए वजह

2 Min Read
Rahul Gandhi fined Rs 200

लखनऊः Rahul Gandhi fined Rs 200… लखनऊ कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर 200 रुपए का जुर्माना लगाते हुए 14 अप्रैल को पेश होने को कहा है। राहुल पर दिसंबर 2022 में महाराष्ट्र के अकोला में सावरकर के खिलाफ विवादित बयान देने का आरोप है। इस पर जून 2024 में लखनऊ की MP-MLA कोर्ट में शिकायत दर्ज हुई थी।

राहुल लगातार पेशी पर आ नहीं रहे थे, जिसके बाद कोर्ट ने जुर्माना लगाया। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के वकील ने कोर्ट में पेशी से छूट की अर्जी दाखिल की, जिसमें बताया गया कि आज यानी 5 मार्च को राहुल गांधी पूर्व निर्धारित एक विदेशी अतिथि से मुलाकात में व्यस्त होने के चलते कोर्ट में हाजिर नहीं हो पाए हैं। वकील ने कहा कि वे (राहुल गांधी) कोर्ट के आदेशों का सम्मान करते हैं। वह जानबूझकर कोर्ट में पेशी से बचने का प्रयास नहीं कर रहे हैं।


वहीं, कोर्ट ने सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की अनुपस्थिति को हल्के में न लेते हुए उन पर 200 रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया। इसके साथ ही कोर्ट ने राहुल गांधी को 14 अप्रैल को हर हाल में पेश होने का आदेश दिया। 14 अप्रैल को राहुल गांधी अगर नहीं हाजिर होते हैं, तो गैर जमानती वारंट जारी हो सकता है।

Share This Article
Leave a comment