प्रधानमंत्री मोदी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया, मोटापे को लेकर कही यह बात

2 Min Read
Prime Minister Modi inaugurated the 38th National Games

देहरादूनः Prime Minister Modi inaugurated the 38th National Games उत्तराखंड में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में था। पीएम मोदी ने रथ पर सवार होकर स्टेडियम में प्रवेश किया।

Prime Minister Modi inaugurated the 38th National Games पीएम मोदी के साथ मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी व पीटी ऊषा भी मौजूद रहे। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को पुष्पगुच्छ, टोपी, शॉल और अंगवस्त्रम भी भेंट किए। पीएम मोदी ने कहा कि आंकड़े कहते हैं कि हमारे देश में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है।

देश का हर एक ग्रुप और युवा इससे प्रभावित है। इससे डायबिटिज और दिल की बीमारियों का ग्राफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे संतोष है कि फिट इंडिया के जरिए लोग जागरूक हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने यूसीसी लागू करने के लिए उत्तराखंड सरकार को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि मैं उत्तराखंड की बीजेपी सरकार को इस ऐतिहासिक कदम के लिए बधाई देता हूं। पीएम ने यूसीसी को सेक्युलर सिविल कोड भी बताया और कहा कि यह कानून हमारी बेटियों, माताओं और बहनों के गरिमापूर्ण जीवन का आधार बनेगी और संविधान की भावना भी मजबूत होगी।

Share This Article
Leave a comment