महिला कांग्रेस कार्यकर्ता की मर्डर मिस्ट्री ने सबको उलझाया, सूटकेस में मिली लाश

1 Min Read
Murder mystery of woman Congress worker

रोहतकः Murder mystery of woman Congress worker … कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल (22) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हिमानी की लाश सूटकेस में सांपला बस स्टैंड के पास रोहतक-दिल्ली रोड के किनारे मिली। कांग्रेस नेता हिमानी हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। हत्याकांड में ये पहली गिरफ्तारी है। हिमानी रोहतक में कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी, जो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल रही थी, साथ ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थी।

Murder mystery of woman Congress worker … हिमानी नरवाल की हत्या पर हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंदर हुड्डा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। भूपेंदर हुड्डा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा- रोहतक में कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की बर्बर हत्या का समाचार बेहद दुःखद और स्तब्ध करने वाला है। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि व परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। एक लड़की की इस तरह हत्या होना और उसका सूटकेस में शव मिलना, बेहद दुखदाई और आघात पहुंचाने वाला है। यह अपने आप में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बदनुमा धब्बा है।

Share This Article
Leave a comment