मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को BSP से निकाला, ससुर बने वजह

1 Min Read
Mayawati expelled nephew Akash Anand from BSP

लखनऊः Mayawati expelled nephew Akash Anand from BSP…बसपा चीफ मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को BSP से निकाल दिया है। मायावती ने कहा, ‘आकाश को पश्चाताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी। वो अपने ससुर के प्रभाव में स्वार्थी और अहंकारी हो गया है।’ मायावती ने 2 मार्च को आकाश को नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया था और कहा था, ‘जब तक जीवित रहूंगी किसी को उत्तराधिकारी नहीं बनाऊंगी।’


Mayawati expelled nephew Akash Anand from BSP…
मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को BSP से निकाल पूर्व सीएम ने आगे लिखा-“लेकिन इसके विपरीत आकाश ने जो अपनी लम्बी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है वह उसके पछतावे व राजनीतिक मैच्युरिटी का नहीं बल्कि उसके ससुर के ही प्रभाव वाला ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी व गैर-मिशनरी है, जिससे बचने की सलाह मैं पार्टी के ऐसे सभी लोगों को देने के साथ दण्डित भी करती रही हूँ।”


उन्होंने लिखा-“अतः परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट के हित में तथा मान्यवर कांशीराम की अनुशासन की परम्परा को निभाते हुए आकाश आनन्द को, उनके ससुर की तरह, पार्टी व मूवमेन्ट के हित, में पार्टी से निष्कासित किया जाता है।”

Share This Article
Leave a comment