महाकुंभ में माैनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं का सैलाब, रेलवे का बडा ऐलान

2 Min Read
mahakumbh

प्रयागराजः कल माैनी अमावस्या है और महाकुंभ में शाही स्नान है। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम में अब तक 15 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालु आ चुके हैं। मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर 10 टोल 27 से 30 जनवरी तक कर मुक्त रहेंगे। इसके अलावा वसंत पंचमी के लिए भी एक फरवरी रात आठ बजे से चार फरवरी रात 7.59 बजे तक तक टोलों पर टैक्स नहीं लगेगा।

मौनी अमावस्या पर्व के दिन प्रयागराज रेल मंडल ने शहर के सभी स्टेशनों पर यात्रियों के आने और जाने के लिए विशेष योजना बनाई है। बयान के मुताबिक, 25 जनवरी से ही लगभग एक करोड़ यात्री प्रतिदिन महाकुम्भ में आने लगे हैं। इतनी भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनकी सुगम निकासी के लिए प्रयागराज रेल मंडल ने शहर के सभी स्टेशनों के लिए विशेष योजना और कुछ प्रतिबंध लागू किये हैं। ये प्रतिबंध मौनी अमावस्या से एक दिन पहले और दो दिन बाद तक लागू रहेंगे। इसमें कहा गया है कि मौनी अमावस्या के स्नान पर्व के दिन प्रयागराज जंक्शन पर प्रवेश केवल सिटी की तरफ वाले दरवाजे से और प्लेटफॉर्म नं.-एक की ओर से दिया जाएगा।

निकास केवल सिविल लाइंस और प्लेटफार्म नंबर छह की ओर से होगा। आरक्षित यात्रियों, जिनका पहले से टिकट आरक्षित है, उन्हें सिटी की तरफ स्थित गेट नंबर पांच से अलग से प्रवेश दिया जाएगा. जबकि अनारक्षित यात्रियों को दिशावार कलर कोडेडे आश्रय स्थलों के माध्यम से प्रवेश कराया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment