नहीं रुक रहे ट्रंप, अब जारी कर दिया नया फरमान

2 Min Read
Trump now issued a new order

वाशिंगटनः Trump now issued a new order… जब से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कुर्सी संभाली है तब से वे नए नए आदेश जारी कर रहे हैं। कभी अवैध अप्रवासी लोगों को देश से निष्कासित कर रहे हैं और कभी पड़ोसी देशों पर टैरिक लगा रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में ट्रंप ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। ट्रम्प ने ये कदम इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पूर्व रक्षा मंत्री योव गैलेंट के खिलाफ ICC की तरफ से जारी अरेस्ट वारंट के बाद उठाया है।

Trump now issued a new order… ट्रम्प ने आदेश में कहा कि अमेरिका और इजराइल इस कोर्ट के सदस्य नहीं हैं और न ही इसे मान्यता देते हैं। ICC ने अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल किया है। उन्होंने ICC अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के साथ ही जांच में मदद करने वाले व्यक्ति की संपत्ति जब्त करने और यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का आदेश भी दिया है।

Trump now issued a new order…आदेश में कहा गया कि ट्रिब्‍यूनल अफगानिस्तान में अमेरिकी और गाजा में इजरायली सैनिकों द्वारा कथित युद्ध अपराधों की आईसीसी जांच का जिक्र करते हुए “अमेरिका और हमारे करीबी सहयोगी इजरायल को निशाना बनाने वाली अवैध और आधारहीन कार्रवाइयों” में लगा हुआ था।

Share This Article
Leave a comment