दिल्ली के सीएम का ऐलान आज, शपथ ग्रहण की तैयारियों जोरों पर

1 Min Read
Delhi CM announcement today

नई दिल्लीः Delhi CM announcement today… बेशक 20 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा लेकिन सीएम के नाम का ऐलान आज होगा। बुधवारको भाजपा विधायक दल की बैठक में सीएम का नाम तय होगा। वैसे मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारियों में कोई सस्पेंस नहीं है। दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंच तैयार किया जा रहा है और कुर्सियां लगा दी गई है। अब सिर्फ और सिर्फ शपथ ग्रहण का इंतजार है।

Delhi CM announcement today… कल सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसके लिए 25 से 30 हजार लोगों को न्योता भेजा गया है। चुनावों में जीत हासिल करने के बाद सीएम पद का नाम तय करने में अब बीजेपी वक्त लेती है। 2014 में देवेंद्र फडणवीस, 2017 में योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश में मोहन यादव, राजस्थान में भजनलाल शर्मा के नाम का ऐलान इसका उदाहरण है। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की रेस में प्रवेश वर्मा, रेखा गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय और आशीष सूद का नाम आगे चल रहा है।

Share This Article
Leave a comment