महाकुंभ की भीड़ में खो न जाए पति, पत्नी ने निकाला ये जुगाड़

2 Min Read
couple in mahakumbh

प्रयागराजः यहां महाकुंभ में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। इस भीड़ में जहां सामान चोरी का भय होता है वहीं एक महिला ने अपने पति को भीड़ से सुरक्षित रखने का जो जुगाड़ लगाया, वो वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में एक महिला अपने सिर पर सामान रखे नजर आ रही है।

महिला के हाथ में रस्सी बंधी नजर आई। महिला की इस रस्सी का दूसरा छोर उसके पति के कमर से बंधा था। मेले की भीड़ में कहीं पति उससे बिछड़ ना जाए इसके लिए महिला ने ऐसा जुगाड़ लगाया था। यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल @rasganiasarjeet से 25 जनवरी को पोस्ट किया गया था, जिसे अब तक 42.7 (साढ़े चार करोड़ से अधिक) व्यूज और 7 लाख 42 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि हजारों यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

एक शख्स ने लिखा – गांव के लोग कितने सीधा-साधे होते हैं। दूसरे ने कमेंट किया – एक सच्ची जीवनसाथी, भगवान दोनों की जोड़ी बनाए रखना। वहीं एक ने लिखा – पचपन का प्यार। कुछ यूजर ने इसे मासूमियस से भरा जुगाड़ बताया। बता दें कि इस क्लिप को साझा करते हुए लिखा गया – कुंभ मेले में अपने जीवनसाथी को ऐसे बांध कर रखें।

Share This Article
Leave a comment