कल से शुरू हो रही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने की बड़ी घोषणा

1 Min Read
cbse board

नई दिल्लीः cbse board exam… सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं 2025 के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने छात्रों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए विशेष उपाय किए हैं।15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक परीक्षाओं के दौरान, छात्रों को एडमिट कार्ड दिखाने पर सुरक्षा जांच में प्राथमिकता मिलेगी। इसके अलावा, टिकट खरीदते समय भी उन्हें विशेष सुविधा दी जाएगी। मेट्रो प्रशासन का उद्देश्य छात्रों को बिना किसी बाधा के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाना है।

cbse board exam… दरअसल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा कल यानी 15 फरवरी 2025 से शुरू हो रही है। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आगाज 15 फरवरी को अंग्रजी विषय की परीक्षा के साथ होगा। वहीं, 12वीं परीक्षा की शुरुआत फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा के साथ होगी। ऐेसे में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बोर्ड परीक्षा देने जाने वाले छात्रों के लिए विशेष सुविधा देने का एलान किया है।

Share This Article
Leave a comment