महाकुंभ के समापन के बाद मोदी पहुंचे सोमनाथ, शिवलिंग पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक

1 Min Read
After the conclusion of Maha Kumbh Modi reached Somnath

अहमदाबादः After the conclusion of Maha Kumbh, Modi reached Somnath… महाकुंभ के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साेमनाथ गए। उन्होंने पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह यात्रा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के समापन के बाद भगवान सोमनाथ की पूजा करने के उनके संकल्प का हिस्सा थी. उन्होंने कहा, ‘‘प्रयागराज में ‘एकता का महाकुंभ’ करोड़ों देशवासियों के प्रयासों से संपन्न हुआ, मैंने एक सेवक की तरह मन ही मन संकल्प किया था कि महाकुंभ के बाद मैं 12 ज्योतिर्लिंगों में से प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ की पूजा करूंगा।” पीएम मोदी ने महादेव के शिवलिंग पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक भी किया।


After the conclusion of Maha Kumbh, Modi reached Somnath…
सोमनाथ महादेव के दर्शन से पहले प्रधानमंत्री ने रविवार को रिलायंस फाउंडेशन के पशु बचाव और पुनर्वास केंद्र वनतारा का दौरा भी किया। 3 मार्च को प्रधानमंत्री गिर राष्ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी का आनंद लेकर अपने दिन की शुरुआत करेंगे। जंगल सफारी से लौटने के बाद पीएम मोदी वन्य जीवों के मुद्दे पर अहम बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।

Share This Article
Leave a comment