दिल्ली में 14 लंबित CAG रिपोर्ट जल्द आएंगी सामने, जानें कब महिलाओं को मिलेंगे 2500-2500 रुपए

2 Min Read
14 pending CAG reports in Delhi will come out soon

नई दिल्लीः 14 pending CAG reports in Delhi will come out soon… दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक हुई। इसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट बैठक में महिला सशक्तिकरण योजना पर भी चर्चा हुई। सरकार इस योजना के लाभार्थियों की श्रेणी और इसके लागू करने पर विचार कर रही है। बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि आज आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन को मंजूरी दे दी गई है।

14 pending CAG reports in Delhi will come out soon… पांच लाख रुपये दिल्ली सरकार और पांच लाख रुपये केंद्र सरकार देगी। 14 CAG रिपोर्ट लंबित हैं, जिन्हें पहले विधानसभा सत्र में प्रस्तुत करने की मंजूरी मिल गई है। महिला सम्मान योजना पर भी चर्चा हो चुकी है, कुछ और बैठकें करनी होंगी, उसके बाद इसे मंजूरी मिलेगी। दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी के भाजपा के दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये देने के वादे को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा, ‘यह हमारी सरकार है तो एजेंडा हमारा होगा। तो हमें काम करने दीजिए। आपको हमें हर चीज बताने की जरूरत नहीं है जब आपका कार्यकाल था तो आपने किया।’

Share This Article
Leave a comment