13 साल बाद रणजी ट्राफी में खेलेंगे विराट कोहली, इस दिन होगा मैच

1 Min Read
virat kohli in ranji trophy

मुंबईः टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 30 जनवरी को दिल्ली और रेलवे के बीच होने वाले मुकाबले में खेलेंगे। इसी के साथ कोहली 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे। दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने बताया कि विराट ने दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली और टीम प्रबंधन को बताया है कि वह रेलवे के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।

कोहली ने रेलवे के खिलाफ 30 जनवरी से 2 फरवरी तक दिल्ली के ग्रुप स्टेज के आखिरी राउंड के मैच में खेलने के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है। 23 जनवरी से शुरू हुए ग्रुप स्टेज के मैचों के आखिरी राउंड के लिए कोहली टीम में शामिल नहीं थे, जब दिल्ली राजकोट में सौराष्ट्र से खेलेगी।

उल्लेखनीय है कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मुकाबले में कोहली को गर्दन में हल्की चोट लगी थी। उनका हाल उस वक्त फिजियो ने जाना था। कोहली ने दिल्ली के लिए लाल गेंद के प्रारूप में मैच आखिरी बार 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था।

Share This Article
Leave a comment